CG AD
banner
AD
Uncategorized

RBI का बड़ा एक्शन, Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, अब बंद हुई ये बड़ी सुविधा

NATIONAL NEWS: अब बंद हुई ये बड़ी सुविधा, RBI ने Paytm Payments Bank पर लगाया ताला

नई दिल्ली। Banking News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए Paytm Payments Bank Limited का लाइसेंस रद्द कर दिया। RBI ने कहा कि बैंक लगातार बैंकिंग नियमों की अनदेखी कर रहा था, साथ ही डेटा सुरक्षा उल्लंघन और जमाकर्ताओं के हितों के खिलाफ काम करने जैसी गंभीर खामियां सामने आई थीं।

आदेश के बाद Paytm Payments Bank को तत्काल प्रभाव से सभी बैंकिंग सेवाएं बंद करने का निर्देश दिया गया है, यानी अब यह किसी भी तरह का बैंकिंग कारोबार नहीं कर सकेगा। ग्राहकों को खाते या वॉलेट में नई रकम जमा करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि RBI ने स्पष्ट किया कि बैंक के पास वाइंडिंग-अप प्रक्रिया के दौरान अपनी देनदारियां चुकाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है, जिससे ग्राहकों के हित सुरक्षित रहें।

यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही रेगुलेटरी जांच का अंतिम कदम माना जा रहा है। RBI ने 2022 में पहली बार इस बैंक पर पाबंदियां लगाई थीं और 2024 में गवर्नेंस, कंप्लायंस और ऑपरेशंस से जुड़ी लगातार चिंताओं के बाद सख्ती और बढ़ा दी गई थी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक का प्रबंधन जनहित और डिपॉजिटर्स दोनों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा था, इसलिए लाइसेंस रद्द करना जरूरी हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!