CG AD
banner
AD
दुनियादेश

Narendra Modi: PM मोदी का अचानक ‘झालमुड़ी स्टॉप’, सड़क किनारे रुकते ही उमड़ी भारी भीड़

रैली के बाद चॉपर जाते समय बदला मूड, बच्चों को खिलाया झालमुड़ी, जय श्रीराम के नारों से गूंजा इलाका

पश्चिम बंगाल।  Narendra Modi: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi का अलग ही अंदाज देखने को मिला, जब उनका काफिला अचानक सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुक गया। पीएम मोदी जैसे ही गाड़ी से उतरे, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और जय श्रीराम व नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। प्रधानमंत्री सीधे दुकान पर पहुंचे और दुकानदार से कहा कि बढ़िया झालमुड़ी बनाओ।

Latest and Breaking News on NDTV

इसके बाद उन्होंने बच्चों को झालमुड़ी खिलाया और खुद भी बंगाल के मशहूर स्ट्रीट फूड का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। बताया गया कि यह दुकान बिहार के गया जिले के विक्रम साह पिछले 12 साल से चला रहे हैं। दुकानदार ने कहा कि पीएम मोदी के आने की कोई सूचना नहीं थी, वह अचानक पहुंचे और झालमुड़ी खाने के बाद बोले कि बहुत बढ़िया बना है।

कुछ देर बाद प्रधानमंत्री ने अपने एक्स अकाउंट पर इस पल की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि बंगाल की चार रैलियों के बीच झाड़ग्राम में झालमुड़ी का आनंद लिया। वीडियो सामने आने के बाद यह ‘झालमुड़ी स्टॉप’ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!