CG AD
banner
AD
Viral Video:छत्तीसगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पत्रकार पर हमला: RAEO ने सवाल पूछने पर बरसाए मुक्के, वीडियो वायरल

सारंगढ़-बिलाईगढ़।

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या पर सवाल पूछना एक पत्रकार को भारी पड़ गया। कृषि विभाग कार्यालय में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (RAEO) प्रवीण पटेल द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित पत्रकार पोषराम साहू ने बताया कि वे वकील जनक बरेठ के साथ उनकी माता के किसान सम्मान निधि से संबंधित समस्या को लेकर कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे थे। जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात के बाद उन्हें RAEO प्रवीण पटेल के पास भेजा गया। वहां बातचीत के दौरान अचानक अधिकारी आक्रोशित हो गए और पत्रकार पर लगातार मुक्कों से हमला कर दिया।

घटना के दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। आरोप है कि बाद में दोनों को घंटों तक कार्यालय में बैठाए रखा गया और पुलिस के हवाले करने की धमकी दी गई। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़ितों ने सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ में शिकायत दर्ज कराई।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी जनक बरेठ ने भी पुष्टि करते हुए बताया कि बिना किसी उकसावे के अधिकारी ने अचानक हमला कर दिया और उन्हें रोकने की कोशिश भी अनसुनी कर दी गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, पत्रकार पोषराम साहू क्षेत्र में जन मुद्दों को उठाने के लिए जाने जाते हैं और निष्पक्ष पत्रकारिता करते हैं। ऐसे में उनके साथ हुई मारपीट को लेकर लोगों में नाराजगी है।

इस घटना के बाद जिले भर के पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पत्रकारों ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों और पत्रकार सुरक्षित माहौल में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!