
तिल्दा-नेवरा – छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने वीडियो को एडिट करके कथित रूप से छवि धूमिल करने की कोशिश के मामले में थाना तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को सरोरा निवासी व्यक्ति के नामजद और अन्य लोगो पर क़ानूनी कार्यवाही करने का आवेदन दिया है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने तिल्दा-नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी को दिए आवेदन में कहा कि मेरे द्वारा संभव स्टील ट्यूब्स सरोरा के जनसुनवाई में भाषण दिया गया था उसे तोड़ मरोड़ ,एडिट करके आधा अधूरा , सरोरा निवासी व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया माध्यमों में उनका नाम उछालकर भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। संदीप वर्मा बताया की उनकी धार्मिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की सोची-समझी साजिश है । थाना तिल्दा नेवरा में संदीप वर्मा के साथ खुबदास वैष्णव पूर्व सरपंच टोहड़ा, कृष्णकुमार वर्मा सरपंच टंडवा,दयालु साहू, सोनू शर्मा,अजय जांगड़े,दुर्गेश साहू, नंदू वर्मा,दमन साहू, तरुण साहू उपस्थित रहे।




