उत्तर प्रदेशक्राइम

झांसी: होटल रॉयल इन के कमरे में प्रेमी युगल ने निगला जहर, दोनों की मौत, प्रेम प्रसंग की आशंका

झांसी

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के पास स्थित होटल रॉयल इन में रविवार दोपहर एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां प्रेमी युगल ने जहर निगल लिया। दोनों को अचेत अवस्था में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, टहरौली क्षेत्र के खिलवारी गांव निवासी युवराज यादव (23) बीए पास करने के बाद एसएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वहीं, पड़ोस में रहने वाली भारती (35) उर्फ सिम्मी भी इसी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह सिम्मी काम के बहाने घर से निकली थी, जबकि युवराज लाइब्रेरी जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोनों सुबह करीब 10 बजे होटल रॉयल इन पहुंचे और कमरा नंबर 205 बुक कराया।

करीब दो घंटे बाद जब होटल स्टाफ ने रूम सर्विस के लिए दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची नवाबाद पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।

दोनों को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जहर सेवन की पुष्टि करते हुए मृत घोषित कर दिया।

सीओ सिटी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है, हालांकि परिजनों ने इस संबंध से अनभिज्ञता जताई है। वहीं, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले दोनों के संबंध को लेकर विवाद की स्थिति भी बनी थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!