कांकेरक्राइमछत्तीसगढ़

कांकेर: मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने चाकू व कटारी की जब्त

कांकेर।

सिटी कोतवाली थाना कांकेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

मोहित ढीमर (29 वर्ष), पिता सुमु लाल ढीमर, निवासी एम.जी. वार्ड, थाना कांकेर

नेतराम ढीमर (33 वर्ष), पिता सुमु लाल ढीमर, निवासी एम.जी. वार्ड, थाना कांकेर

महेश ढीमर (36 वर्ष), पिता सुमु लाल ढीमर, निवासी एम.जी. वार्ड, थाना कांकेर

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 मई 2026 की रात लगभग 10:30 बजे आरोपी मोहित ढीमर द्वारा प्रार्थी की बहन के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए पत्थर मारने की घटना की गई। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपी मोहित अपने दो भाइयों नेतराम और महेश के साथ मिलकर प्रार्थी के साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान आरोपियों ने धारदार हथियार (चाकू और मछली काटने की कटारी) से हमला कर प्रार्थी को घायल कर दिया।

पुलिस कार्रवाई

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर धारा 296, 115(2), 118(1), 127(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू और कटारी को जब्त करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!