Film Controversy: ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे सलमान खान
अपनी छवि और पहचान के कथित गलत इस्तेमाल पर जताई आपत्ति, फिल्म की रिलीज और प्रमोशन रोकने की मांग

Film Controversy: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने फिल्म ‘काला हिरण: बैटल फॉर लीगेसी’ की रिलीज पर रोक लगाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
सलमान का आरोप है कि यह फिल्म उनके वर्ष 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित है और इसके प्रोमो में एक ऐसा किरदार दिखाया गया है जो उनकी तरह दिखाई देता है तथा उनके प्रसिद्ध ब्रेसलेट जैसी चीजें भी पहनता नजर आता है।
अभिनेता का कहना है कि बिना उनकी अनुमति उनकी पहचान, छवि और लोकप्रियता का उपयोग किया गया है, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंच सकता है। सलमान ने अदालत को यह भी बताया कि फिल्म का कंटेंट उनके चल रहे कानूनी मामलों को प्रभावित कर सकता है।
उन्होंने मांग की है कि जब तक मामले पर अंतिम फैसला नहीं हो जाता, तब तक फिल्म से जुड़ी सभी प्रोडक्शन, प्रमोशनल और रिलीज गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगाई जाए। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले में जल्द सुनवाई कर सकता है।




