राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस पर अस्पताल में फल वितरण, नवजात शिशुओं को भेंट की उपयोगी सामग्री
सेवा ही संगठन की भावना के साथ आयोजित हुआ जनकल्याण कार्यक्रम

तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के जन्मदिवस के अवसर पर तिल्दा-नेवरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सेवा एवं जनकल्याण से जुड़ा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और सुखद जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में जन्मे नवजात शिशुओं के परिवारों को भी आवश्यक एवं उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने कहा कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसरों को सेवा, संवेदनशीलता और मानव कल्याण के कार्यों से जोड़ना समाज के प्रति सकारात्मक संदेश देने का माध्यम है। इस प्रकार की पहल समाज में सहयोग, करुणा और मानवता की भावना को मजबूत करती है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प भी दोहराया।
“जन्मदिवस पर सेवा का संकल्प, मानवता के प्रति समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण है।”
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, रानी जैन, डॉ. एल.पी. साहू, बेबी गोस्वामी, आकांक्षा वैष्णव, सागर पंजवानी, सुधांशु शर्मा, अनिल वर्मा, राकी कमलानी, नीकू जोतवानी, प्रियंक सोनी, राजेश कटरिया, दीपक चौथवानी, आदित्य तिवारी सहित अस्पताल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।




