छत्तीसगढ़रायपुरलोकल न्यूज़

तिल्दा-नेवरा में ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर सख्ती

तिल्दा-नेवरा।

तिल्दा थाना क्षेत्र में संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों के संचालन को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी द्वारा ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की विशेष बैठक ली गई। इस दौरान वाहन चालकों के आवश्यक दस्तावेजों एवं वाहनों का भौतिक परीक्षण भी किया गया।

बैठक में उपस्थित चालकों को यूनिक नंबर पंजीयन, यातायात नियमों का पालन, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने तथा यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार बनाए रखने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह पंजीयन अभियान क्षेत्र में संचालित ऑटो एवं ई-रिक्शा वाहनों का सही रिकॉर्ड तैयार करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन मालिकों और चालकों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि कई बार यात्रियों का सामान वाहन में छूट जाता है अथवा किसी आपराधिक घटना में वाहनों के उपयोग की शिकायत सामने आती है। ऐसे मामलों में पंजीकृत डाटा पुलिस के लिए मददगार साबित होगा और संबंधित वाहन व चालक तक शीघ्र पहुंचा जा सकेगा। इससे आम नागरिकों की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

बैठक के दौरान चालकों को अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नंबर एवं अन्य जरूरी दस्तावेज जमा कर जल्द से जल्द पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही बिना वैध दस्तावेज वाहन संचालन नहीं करने की चेतावनी भी दी गई।

थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी ने स्पष्ट कहा कि नियमों की अनदेखी करने वाले तथा बिना पंजीयन वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। तिल्दा पुलिस ने सभी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

बैठक में बड़ी संख्या में ऑटो चालक, ई-रिक्शा चालक एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!