छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: CG विधानसभा मानसून सत्र आज से: 5 दिनों तक चलेंगी कार्यवाही, 8 विधेयक होंगे पेश; पहले दिन तीजन बाई को दी जाएगी श्रद्धांजलि

जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

रायपुर। CG Monsoon Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बहुप्रतीक्षित मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। पांच दिनों तक चलने वाले इस सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। विधानसभा की कार्यवाही 17 जुलाई तक चलेगी और इस दौरान कुल पांच बैठकें आयोजित की जाएंगी।

सत्र की शुरुआत देश की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। इसके बाद प्रश्नकाल की कार्यवाही शुरू होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े सवालों के जवाब देंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट (2024-25), छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन तथा विद्युत नियामक आयोग विनियम-2026 से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे।

वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सदन में ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (VBGRAM) योजना’ से जुड़ी जानकारी रखेंगे। इसके अलावा वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क (GSTN) की वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे। फरवरी-मार्च 2026 के विधानसभा सत्र के लंबित प्रश्नों के पूर्ण उत्तर भी सदन में रखे जाएंगे।

सत्र के पहले दिन वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर और धर्मजीत सिंह प्रदेश की पुरातात्विक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन में कथित लापरवाही का मुद्दा उठाएंगे। वहीं कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप जांजगीर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि के वितरण में कथित अनियमितता का मामला सदन के सामने रखेंगे।

इस मानसून सत्र में कुल 8 विधेयकों पर चर्चा और प्रस्तुति प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि सदन में कानून-व्यवस्था, किसानों की समस्याएं, मानसून, विकास कार्य, स्वास्थ्य और अन्य जनहित के मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिल सकती है। ऐसे में यह सत्र राजनीतिक और विधायी दोनों दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

 

देखिए सीधा प्रसारण –

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!