छत्तीसगढ़दुनियादेश

दिल्ली: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से 48 शिक्षकों का चयन, छत्तीसगढ़ भी सूची में

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से 48 शिक्षकों का चयन

नई दिल्ली। National Teachers Award 2026: राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए देशभर से कुल 48 शिक्षकों का चयन किया गया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी सूची में विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षकों को शामिल किया गया है।

जारी सूची के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए छत्तीसगढ़ से भी एक शिक्षक का चयन हुआ है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों एवं संस्थागत श्रेणियों से शिक्षकों का चयन किया गया है।

सूची में सरकारी स्कूलों के साथ-साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन, नवोदय विद्यालय समिति, CBSE, सैनिक स्कूल तथा अन्य शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े शिक्षक भी शामिल हैं। चयनित शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, नवाचार और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का उद्देश्य देश में शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान को पहचान देना और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है। इस बार जारी 48 नामों की सूची में देश के अलग-अलग हिस्सों से शिक्षकों का प्रतिनिधित्व देखने को मिल रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!