
तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, तिल्दा-नेवरा तहसील के अध्यक्ष मोहन सिंह राजपूत (63 वर्ष) का आज सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पत्रकारिता जगत सहित क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
मोहन सिंह राजपूत लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े रहे और तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में पत्रकारों के हितों एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। उनके निधन को पत्रकार समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
परिजनों के अनुसार, उनकी अंतिम संस्कार यात्रा आज दोपहर 2 बजे उनके निज निवास, नेवरा से निकलेगी।
पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।




