श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में 7 से 9 अक्टूबर तक विशेष अभिषेक, महाभिषेक का आयोजन
स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज के सानिध्य में होंगे तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन

तुलसी, तिल्दा। पावन धाम तुलसी क्षेत्र में विराजमान श्री वेंकटेश बालाजी भगवान के दिव्य अनुष्ठान के तहत तीन दिवसीय विशेष अभिषेक एवं महाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज, अलोपीबाग, प्रयागराज के दिव्य सानिध्य में संपन्न होगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सर्वजन कल्याण एवं निवारण की भावना से भगवान श्री बालाजी के विशेष पूजन-अभिषेक किए जाएंगे। श्रद्धालुओं को इन धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर भगवान के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
तीन दिनों तक होंगे विशेष अभिषेक
कार्यक्रम के तहत 7 अक्टूबर 2026 को श्री गोडाम्बा जी का अभिषेक, 8 अक्टूबर 2026 को श्री पद्मावती लक्ष्मी जी का अभिषेक तथा 9 अक्टूबर 2026 को श्री बालाजी भगवान का महाभिषेक आयोजित किया जाएगा।
उल्लेखित सभी अभिषेक कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होंगे। आयोजन स्थल श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम, तुलसी, तिल्दा, रायपुर (छत्तीसगढ़) रहेगा।
आमंत्रण में श्रद्धालुओं से सहपरिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लेने की अपील की गई है।
आयोजकों ने बताया कि 4 अक्टूबर 2026 को स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज का निवास श्री गोकर्ण मंदिर, तुलसी तिल्दा में रहेगा।



