छत्तीसगढ़तिल्दा नेवराधर्मरायपुर

नेवरा में होगा संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ

14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक

तिल्दा नेवरा। नगर के गांधी चौक स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने संगीतमय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण नवाहन ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

आयोजन 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कथा का प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा। इस दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद् देवी भागवत महापुराण की कथा के माध्यम से देवी महिमा, धर्म, अध्यात्म और सनातन संस्कृति से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

आयोजन स्थल संकट मोचन हनुमान मंदिर के सामने, गांधी चौक, नेवरा निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने की अपील की है।

आयोजकों के अनुसार मां भगवती की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में संगीतमय कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!