CG AD
AD
छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

मकर संक्रांति पर शनि देव मंदिर में सूर्य–शनि का महा अभिषेक, विशेष आरती का आयोजन

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनि देव मंदिर में सूर्य–शनि महा अभिषेक संपन्न

नेवरा-तिल्दा। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर मकर संक्रांति पर शनि देव मंदिर में सूर्य–शनि का महा अभिषेक, विशेष आरती का आयोजन श्री शनि देव मंदिर में सूर्य नारायण एवं शनि महाराज का विधि-विधान से महा अभिषेक, पूजन एवं होम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सूर्य देव के मकर राशि में प्रवेश के साथ सूर्य और शनि के पावन मिलन को लेकर विशेष आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सूर्य नारायण और शनि महाराज का दुग्ध, जल, तिल, तेल एवं पंचामृत से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात हवन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की गई।

विशेष आरती के दौरान भक्तों ने दीप प्रज्वलन कर सूर्य–शनि के मिलन का दर्शन किया। मंदिर पुजारी पंडित प्रकाश जोशी ने सभी श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति के धार्मिक महत्व की जानकारी दी । तथा इस दिन की गई इस पूजा का महत्व, दान-पुण्य और संयम की जानकारी दी ।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!