CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुरहादसा

यातायात जागरूकता माह के बावजूद सड़क हादसे जारी, दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कई घायल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में यातायात जागरूकता माह चलने के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। रविवार को राज्य के दो अलग-अलग जिलों में हुए सड़क हादसों में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि दोनों घटनाओं में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना जशपुर जिले के फरसाबहार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरीमा के पास की है। माटीपहाड़छर्रा से जशपुर की ओर जा रही बालाजी ट्रेवल्स की यात्री बस अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। समाचार लिखे जाने तक घायलों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

दूसरी दुर्घटना बलौदा बाजार जिले के डोटोपार क्षेत्र में मल्लिन नाला के समीप रविवार सुबह हुई। यहां तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का अगला टायर अचानक फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक टेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वाहन में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल है। सभी यात्री कसडोल के वार्ड क्रमांक 8 के निवासी बताए जा रहे हैं, जो रायपुर में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे में स्कॉर्पियो चालक वाहन के भीतर बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। दुर्घटना में सभी सवार घायल हुए हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पुलिस वाहन से लवन अस्पताल रेफर किया गया।

दोनों घटनाओं के बाद पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं की जांच की जा रही है, वहीं प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता और सुरक्षित गति से वाहन चलाने की अपील की है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!