CG AD
AD
छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पाहादसा

जांजगीर-चांपा में 18 वर्षीय छात्र ने की आत्महत्या, शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, 12 पेज का सुसाइड नोट बरामद

जांजगीर-चांपा,

जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आरसमेटा से एक हृदयविदारक मामला सामने आया है। यहां 18 वर्षीय छात्र कमलेश जायसवाल ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर छात्र ने यह कदम उठाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह कमलेश का शव उसके घर में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना के बाद पुलिस को भी अवगत कराया गया।

मौके से 10 से 12 पन्नों का एक सुसाइड नोट बरामद होने की बात सामने आई है, जिसमें छात्र ने अपनी पीड़ा और आत्महत्या के कारणों का उल्लेख किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर जांच में लिया है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अमोरा–आरसमेटा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपित शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई। चक्का जाम के चलते मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।

सूचना मिलते ही मुलमुला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट, परिजनों के बयान और स्कूल से जुड़े तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस जांच जारी है और घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!