अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर केन्द्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने किया योगाभ्यास

रायपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केन्द्रीय जेल रायपुर में विशेष योग शिविर का आयोजन भव्य रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल रायपुर के पुरूष प्रकोष्ठ में 500 बंदियों ने एवं महिला प्रकोष्ठ में 150 महिला बंदियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रातः 07 बजे से 08:15 तक आयोजित योग सत्र में आर्ट ऑफ लिविंग के अनुभवी योग प्रशिक्षण श्री अनिल अग्रवाल एवं उनके सहयोगियों द्वारा विभिन्न योग आसनों, प्राणयाम तथा ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बंदियों को मानसिक तनाव, नकारात्मक विचार, अवसाद जैसी समस्यों से मुक्ति दिला कर उनमें आत्माविश्वास, संयम, आत्म-नियंत्रण एवं जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरूवात जेल महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता (भा.पु.से.) एवं जेल अधीक्षक श्री योगेश सिंह क्षत्री द्वारा शुभकामनाओं के संदेश के साथ की गई। योग शिविर में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति, ध्यान आदि कियाओं को अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा इन योगासनों के मानसिक एवं शारीरिक लाभ को बताया गया।
जेल महानिदेशक श्री हिमांशु गुप्ता (भा.पु.से.) ने अपने उद्बोधन में “योग करें निरोग रहें” का महत्व बताते हुये योग को भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो संपूर्ण विश्व को स्वस्थ्य जीवन शैली का मार्ग दिखा रही है। केन्द्रीय जेल रायपुर में हम निरंतर प्रयासरत है कि बंदियों को न केवल शारीरिक बल्कि मानसिंक, बौद्विक एवं आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त बनाया जाय ताकि वे समाज में पुनः सम्मानजनक जीवन जी सके” कहा।
इस अवसर पर जेल के समस्त अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी बंदियों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने, नशा मुक्त होने तथा समाज में पुनः सशक्त नागरिक के रूप में स्थापित होने की शपथ दिलाई गई।




