तिल्दा-नेवरा
तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है। लिंक एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बैकुंठ पुलिया के ऊपर डाउन मिडिल लाइन के पास हुआ।
मृतकों में एक रेल कर्मी और दूसरा ठेकेदारी कर्मी बताया जा रहा है।
मृत रेल कर्मी की पहचान लाला राम बंजारे (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है।
वहीं ठेका कर्मी मोहन लाल साहू (उम्र 26 वर्ष) निवासी बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मर्ग कायम किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।




