Viral Video: पुलिस पर सवाल: हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल
वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल वर्दी में नजर आ रही है
बिजनौर (उत्तर प्रदेश) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में थाना रेहड़ में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला कांस्टेबल का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में महिला कांस्टेबल वर्दी में नजर आ रही है, जिसके चलते पुलिस अनुशासन और मर्यादा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
मामला सामने आते ही बिजनौर के एसपी अभिषेक झा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच के आदेश जारी किए।
पुलिस द्वारा यह जांच की जा रही है कि वीडियो कब और कहां रिकॉर्ड किया गया, इसकी प्रामाणिकता क्या है और यह सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा। एसपी ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




