CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़दुर्ग

अमलेश्वर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सूने मकान की चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

8.22 लाख की संपत्ति बरामद, चोरी में इस्तेमाल वाहन भी जप्त

दुर्ग:

अमलेश्वर पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोना-चांदी, नगदी और मोबाइल बरामद किए हैं।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी की रकम से आरोपियों ने स्कूटी खरीदी थी, जिसे जप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, कुल 8 लाख 22 हजार 480 रुपये की संपत्ति बरामद की गई है और आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की अपील:

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर को लंबे समय तक खाली छोड़ने पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और पड़ोसियों या स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!