CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

जनगणना से पहले सावधान! ठगी से बचने के लिए जानिए ये जरूरी बातें

रायपुर। आगामी जनगणना को देखते हुए नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जनगणना के नाम पर होने वाली संभावित ठगी और धोखाधड़ी से बचने के लिए प्रशासन ने कुछ महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं।

जनगणना के लिए आने वाले कर्मचारियों का पहचान पत्र (ID कार्ड) और फोटो अवश्य जांचें। ID कार्ड पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर उनकी जानकारी सत्यापित की जा सकती है।

नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी स्थिति में अपने बैंक खाते की जानकारी, OTP, UPI PIN साझा न करें। साथ ही अपनी निजी संपत्ति, बैंक बैलेंस या अन्य वित्तीय विवरण भी किसी को न बताएं।

आधार, पैन कार्ड, IT रिटर्न, पासबुक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी देना पूरी तरह से असुरक्षित हो सकता है। इसके अलावा व्हाट्सएप या SMS के जरिए आने वाले संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना पूरी तरह निशुल्क प्रक्रिया है, इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाता। यदि कोई व्यक्ति पैसे की मांग करता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 या 94791-91099 पर द

जनगणना के नाम पर ठगी से बचें 

अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें और सतर्क रहें।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!