CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़सक्ती

सक्ती में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, महिला ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

सक्ती | विशेष रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पदस्थ एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर महिला का शारीरिक शोषण करने, गर्भपात कराने और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस अधीक्षक (SP) और आईजी से की है।

पीड़िता का आरोप है कि उसने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक आरोपी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया से शुरू हुआ संपर्क

महिला के अनुसार, करीब तीन साल पहले फेसबुक के जरिए आरोपी सब-इंस्पेक्टर ने उससे संपर्क किया। बातचीत धीरे-धीरे बढ़ी और आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर भरोसा जीता। उसने महिला और उसकी बेटी को अपनाने का वादा किया, जिसके बाद दोनों के बीच संबंध स्थापित हो गए।

गर्भवती होने के बाद कराया गर्भपात

पीड़िता का कहना है कि जनवरी 2024 में वह गर्भवती हुई। उसने खरसिया में सोनोग्राफी भी कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने बिना जानकारी दिए ‘अनवांटेड किट’ की दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया।

आरोपी पहले से शादीशुदा निकला

मामले ने तब नया मोड़ लिया जब एक महिला ने फोन कर खुद को आरोपी की पत्नी बताया और उनके एक बच्चे की जानकारी दी। इससे आहत होकर पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद आरोपी उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले गया।

शिकायत के बाद धमकी और दबाव

पीड़िता ने 29 जनवरी 2026 को शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई। आरोप है कि 28 मार्च 2026 को आरोपी ने उसे एसडीओपी कार्यालय के सामने ही आपत्तिजनक फोटो-वीडियो दिखाकर धमकाया और शिकायत वापस लेने के लिए मजबूर किया।

सख्त कार्रवाई की मांग

महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, जबरन गर्भपात और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!