CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने की मांग, राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा। गौ माता के संरक्षण, संवर्धन एवं उन्हें राष्ट्र में सर्वोच्च सम्मान दिलाने की मांग को लेकर क्षेत्र में जनजागरण तेज हो गया है। ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

छत्तीसगढ़ उत्थान समिति के प्रदेश संयोजक संदीप वर्मा ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) तिल्दा को सौंपा गया। ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य देशभर में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाना, गौवंश संरक्षण के लिए कठोर कानून बनाना तथा समाज में गौ सेवा के प्रति व्यापक जागरूकता फैलाना है।

आंदोलन से जुड़े लोगों ने कहा कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गौ माता के प्रति श्रद्धा और सेवा का एक बड़ा जन आंदोलन है। उनका मानना है कि गौवंश भारतीय संस्कृति, कृषि और आस्था का अभिन्न हिस्सा है, जिसके संरक्षण के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना आवश्यक है।

आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से इस मुहिम में अधिक से अधिक भागीदारी निभाने और गौ माता के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करने का आह्वान किया।

इस दौरान संदीप वर्मा, हीरालाल धुरंधर, चंद्रशेखर सिंह राजपूत, सोनू योगी, ओमप्रकाश निषाद, गोल्डी योगी, संजय, सुखेन्द्र कुमार, दीपक कुमार वर्मा, भूषण देवांगन, योगेश कुमार वर्मा, नेभन ताम्रकार, राहुल विधानी, आदित्य तिवारी, दीपक साहू, मनोज ध्रुव, देव कुमार साहू, तेज राम पटेल, दानेश्वर साहू, पंकज वर्मा, राकेश सोनी, जनक राम साहू, भगवती निषाद, महेश ध्रुव सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त, संत समाज एवं संस्थाओं के सदस्य उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!