
- तिल्दा-नेवरा:
आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा द्वारा अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेमता थाना तिल्दा-नेवरा क्षेत्र में एक पान ठेले से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सुनील कुमार देवांगन (पिता रोशन लाल देवांगन), निवासी सिमगा जिला बलौदा बाजार, के कब्जे से कुल 5.52 बल्क लीटर विदेशी मदिरा (व्हिस्की) तथा 3.25 बल्क लीटर विदेशी बीयर माल्ट जब्त की गई। जब्त सामग्री में बुडवाइज़र मैग्नम बीयर, ऑल सीजन, RS, गोल्डन टच, RC, 20-20 व्हिस्की, जिप्सी, फ्रंटलाइन ब्लू और 7PM व्हिस्की जैसे ब्रांड शामिल हैं।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा ने किया, जिसमें आबकारी मुख्य आरक्षक दिगंबर भूरा और वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।




