CG AD
क्राइम

CRIME NEWS: पहले बेटा, फिर भांजी-भतीजी… खूबसूरती से जलने वाली महिला ने चार बच्चों को मार डाला

पूछताछ करने पर पता चला कि उसने जलन और मानसिक विकृति के चलते अब तक चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी

हरियाणा, पानीपत । CRIME NEWS: पुलिस ने एक दिल दहला देने वाला खुलासा किया है, जहां पूनम नामक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उसने जलन और मानसिक विकृति के चलते अब तक चार मासूम बच्चों की हत्या कर दी, जिनमें उसका खुद का बेटा भी शामिल है।

1 दिसंबर को नौल्था गांव की एक शादी में छह वर्षीय बच्ची विधि की बाथरूम में संदिग्ध मौत से शुरू हुए शक के बाद सीसीटीवी फुटेज और परिवार के बयान में पूनम की भूमिका सामने आई, जिसके बाद आरोपी टूट गई और उसने माना कि वह सुंदर या आकर्षक बच्चों से जलन के कारण उन्हें पानी में डुबोकर मार देती थी।

पुलिस जांच से सामने आया कि उसने पहले अपनी ननद की बेटी को हौद में डुबोया, फिर शक हटाने के लिए अपने बेटे को भी मार डाला और बाद में मायके में भतीजी की हत्या की, लेकिन हर मौत को परिवार हादसा मानता रहा।

एसपी भूपेंद्र सिंह के अनुसार महिला का व्यवहार हत्याओं के बाद असामान्य रूप से प्रसन्न रहता था, जो मानसिक स्थिति को संदेहास्पद बनाता है, वहीं सीआईए टीम ने 36 घंटे में मामले का पूरा खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, और आगे यह भी जांच जारी है कि वह मानसिक बीमारी से पीड़ित थी या योजनाबद्ध सीरियल मर्डर कर रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!