छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई : उपद्रव करने वाले 2 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण जिले के थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 31 मई 2026 को नेवरा स्थित शराब भट्टी के पास मेन रोड पर कुछ असामाजिक तत्व राहगीरों से विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट कर रहे थे। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं उपद्रव रोकने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर दोनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

• राहुल निषाद, पिता ईश्वर निषाद, उम्र 19 वर्ष, वार्ड क्रमांक 07 नेवरा, जिला रायपुर

• राजेश्वर निषाद उर्फ सोमू, पिता सुरेश निषाद, उम्र 26 वर्ष, वार्ड क्रमांक 07 नेवरा, जिला रायपुर

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

 

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!