
तिल्दा।
पत्रकारिता दिवस के पावन अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज, तिल्दा द्वारा क्षेत्र के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों के सम्मान में “पत्रकार सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सत्य, जागरूकता एवं सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देने वाले पत्रकार साथियों के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त करना है।
आयोजकों ने बताया कि लोकतंत्र के सजग एवं सशक्त चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत से जुड़े पत्रकार भाई-बहनों की सेवाओं को सम्मानित करने हेतु यह विशेष कार्यक्रम रखा गया है। समारोह में उन पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने अपनी लेखनी, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा से समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
कार्यक्रम 04 जून 2026 को सायं 05:00 बजे प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज केंद्र, तिल्दा में आयोजित होगा। आयोजन समिति ने सभी पत्रकार बंधुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवी साथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




