क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

मोहल्ले में गाली-गलौज और मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा। थाना प्रभारी रमा कांत तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 22 तिल्दा में मोहल्ले में गाली-गलौज करने से मना करने की बात पर विवाद हो गया। प्रार्थी मुकेश कोसले द्वारा आरोपियों को मोहल्ले में गंदी भाषा का प्रयोग करने से रोकने पर आरोपी भड़क गए और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बताया गया कि विवाद के दौरान शिर्डी के पास आरोपियों ने धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे मुकेश को गंभीर चोटें आईं। घटना की रिपोर्ट थाना तिल्दा नेवरा में दर्ज कराई गई, जिस पर पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलने पर घेराबंदी कर आरोपी टिकेश्वर उर्फ महादेव एवं हेमकुमार साहू को पकड़ा गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 118(1), 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!