क्राइमछत्तीसगढ़सूरजपुर

सोने के जेवर साफ करने का झांसा देकर ठगी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार

सूरजपुर | 

सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में महिलाओं को सोने-चांदी के आभूषण साफ करने का लालच देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में चार महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के मोहर, नकली आभूषण और ठगी में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम कुरुवां निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव में घूम-घूमकर चूड़ी बेचने वाली कुछ महिलाओं ने उसकी सोने की मोहर माला को साफ करने का प्रस्ताव दिया। सफाई के बहाने आरोपियों ने असली सोने के मोहर निकाल लिए और उनकी जगह नकली पीतल के मोहर लगा दिए। बाद में धोखाधड़ी का पता चलने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

शिकायत मिलते ही विश्रामपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध महिलाओं की तलाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने आभूषण साफ करने के नाम पर लोगों को ठगने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो असली सोने के मोहर, दस नकली मोहर, आठ डाई, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, कटर ब्लेड, रेती, कैंची तथा अन्य सामग्री बरामद की है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 1.70 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झांसे में आकर सोने-चांदी के आभूषण सफाई या मरम्मत के लिए न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!