छत्तीसगढ़रायपुर

संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड में रक्तदान महाअभियान संपन्न, 227 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों और प्रबंधन ने दिखाई मानवता की मिसाल

तिल्दा-नेवरा।

विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में 13 जून 2026 को संभव स्टील ट्यूब्स लिमिटेड परिसर में ‘बिलासा ब्लड सेंटर’ के सहयोग से विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस महाअभियान में संभव ग्रुप के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं प्रबंधन ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समाजसेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।

एक दिवसीय रक्तदान शिविर में संभव ग्रुप परिवार के सामूहिक प्रयास से कुल 227 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। विभिन्न इकाइयों से प्राप्त योगदान में सरोरा यूनिट से 149 यूनिट, कुथरेल यूनिट से 72 यूनिट तथा संभव सेवा हॉस्पिटल से 6 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बिलासा ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से रक्तदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संभव ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि 227 यूनिट रक्त केवल एक संख्या नहीं, बल्कि जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों के लिए जीवन की नई आशा है। उन्होंने कहा कि सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ पूरा संभव परिवार निरंतर जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

प्रबंधन ने शिविर की सफलता के लिए सभी रक्तदाताओं, कार्यक्रम समन्वयकों और बिलासा ब्लड सेंटर की मेडिकल टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास और सेवा भावना से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। इस आयोजन ने एक बार फिर संभव ग्रुप के मूल मंत्र “सब संभव है” को सार्थक सिद्ध किया।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!