क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR BREAKING : रायपुर में आज रात होने वाला था बड़ा कांड, इस ज्वेलरी शॉप में थी डकैती की साजिश, चलने वाली थी गोली, समय रहते 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। RAIPUR BREAKING : रायपुर पुलिस की प्रोएक्टिव पुलिसिंग के चलते राजधानी में एक बड़ी डकैती की वारदात होने से पहले ही नाकाम कर दी गई। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में डकैती की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो चाकू, तीन मोबाइल फोन और 2,500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

RAIPUR BREAKING : रायपुर में आज रात होने वाला था बड़ा कांड, इस ज्वेलरी शॉप में थी डकैती की साजिश, चलने वाली थी गोली, समय रहते 3 आरोपी गिरफ्तार
RAIPUR BREAKING : रायपुर में आज रात होने वाला था बड़ा कांड, इस ज्वेलरी शॉप में थी डकैती की साजिश, चलने वाली थी गोली, समय रहते 3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिलने पर गुढ़ियारी थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-7 के पीछे नया रोड के पास संदिग्ध युवकों को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पंडरी स्थित कल्याण ज्वेलर्स में आज रात के समय डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

जांच में सामने आया कि 1 अप्रैल 2026 को आरोपियों के एक साथी ने ज्वेलर्स की रेकी की थी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, आसपास के रास्तों और वारदात को अंजाम देने की पूरी रणनीति तैयार की गई थी। फरार आरोपी लगातार मोबाइल के जरिए रेकी की तस्वीरें साझा कर योजना को अंतिम रूप दे रहे थे।

गुढ़ियारी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 321/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 310(4) (डकैती का प्रयास) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश, हथियारों की व्यवस्था और पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी:

देवांश शर्मा (19), सागरपुर, दिल्ली

सुशांत कुमार पासवान (19), नजफगढ़, दिल्ली

मयंक सिंह (19), सिकंदरपुर, मुजफ्फरपुर, बिहार

पुलिस का कहना है कि समय रहते की गई कार्रवाई से राजधानी में एक बड़ी डकैती की वारदात टल गई। मामले की जांच जारी है और जल्द ही फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!