
तिल्दा-नेवरा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा ग्रामीण के तत्वावधान में ग्राम लखना में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के कार्यों और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत में कंप्यूटर एवं सूचना तकनीकी क्रांति को गति देने वाले नेताओं में प्रमुख बताया।
आधुनिक और तकनीकी भारत का देखा था सपना
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा ग्रामीण के अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को 21वीं सदी का आधुनिक और तकनीकी रूप से सक्षम राष्ट्र बनाने का सपना देखा था। उन्होंने कंप्यूटर एवं सूचना तकनीक के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल कीं, जिनका प्रभाव देश के विकास में आज भी दिखाई देता है।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी की सोच, युवाओं पर उनका विश्वास और आधुनिक भारत के निर्माण का विजन हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा। उनके विचारों और कार्यों को याद करते हुए कांग्रेसजनों ने देशहित में उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में बलदाऊ साहू, माखन साहू, श्यामा साहू, जीवन मसीह, कृष्ण साहू, आत्मा साहू, संजय साहू, भुवाल साहू, हिरावन साहू, दशरथ साहू, दिनेश साहू, खूबी यादव, लोकनाथ साहू, टीकाराम साहू, संतोष मानिकपुर, मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने तथा देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि और देशसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।




