CG AD
AD
publicछत्तीसगढ़तिल्दा - नेवराशिक्षा

कर्मचारी भवन तिल्दा में पेंशनरों के पुस्तकालय का शुभारंभ

डॉ. उमाशंकर तिवारी ने 475 पुस्तकें और ₹5,100 का दान देकर किया पुस्तकालय का शुभारंभ

तिल्दा-नेवरा। कर्मचारी भवन तिल्दा में पिछले माह पुस्तकालय खोलने की की गई घोषणा आज मूर्त रूप ले गई। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं संस्कृत के विद्वान डॉ. उमाशंकर तिवारी ने 475 पुस्तकों के साथ ₹5,100 का दान देकर पुस्तकालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम समाजसेवी श्री हीरानंद हरिरामानी एवं भारतीय स्टेट बैंक, शाखा नेवरा के शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महासचिव अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस पुस्तकालय में धार्मिक, सामाजिक और ऐतिहासिक पुस्तकों के साथ रामायण, महाभारत, भगवद्गीता तथा अनेक सुप्रसिद्ध लेखकों, उपन्यासकारों और रचनाकारों की प्रसिद्ध पुस्तकें उपलब्ध हैं।

पेंशनरों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा पुस्तकालय

मुख्य अतिथि श्री हीरानंद हरिरामानी ने कहा कि कर्मचारी भवन तिल्दा में प्रबुद्ध पेंशनरों के लिए यह पुस्तकालय अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने अपनी कविता के माध्यम से सभी को साधुवाद दिया।

शाखा प्रबंधक श्री राजीव रंजन ने कहा कि तिल्दा के सभी पेंशनर साथियों की पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं। डॉ. उमाशंकर तिवारी ने पुस्तकालय के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष श्री रामावतार पाण्डेय ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथियों के सम्मान में विचार व्यक्त किए।

सुंदरकांड का हुआ सस्वर पाठ

कर्मचारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का सस्वर पाठ श्री गोपाल प्रसाद वर्मा और उनकी रामायण पार्टी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने अत्यंत सराहनीय बताया।

अगस्त माह में जन्मदिन वाले पेंशनरों का सम्मान

अगस्त माह में जन्मदिन वाले पेंशनरों के लिए जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। उन्हें गुलाल लगाकर, मुंह मीठा कराकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सर्वश्री रघुनंदन लाल वर्मा, रामावतार पाण्डेय, उमाशंकर तिवारी, सुरेश कुमार शर्मा, शिवकुमार भारद्वाज, नरेन्द्र कुमार वर्मा, रामकुमार वर्मा और बलीराम यादव प्रमुख थे।

कार्यक्रम में श्री हरखराम वर्मा, घनश्याम प्रसाद वर्मा, सेवादास वैष्णव, मालिक राम साहू, रामेश्वर प्रसाद वर्मा, तुलसी राम वर्मा, रामचन्द्र वर्मा, खोडसराम वर्मा, देवनाथ वर्मा, जवाहरलाल सिरमौर, अनुरूद्ध कुमार वर्मा, एस. एन. गुप्ता, मो. सलीम खान, लेखराम कुंभकार, रूपनारायण वर्मा, श्रीमती संध्या झा, श्रीमती कौशल वर्मा, श्रीमती झांसी वर्मा सहित अन्य गणमान्य पेंशनर साथी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में स्वर्गीय श्री गोपाल वर्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया, जिसके बाद कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!