CG AD
AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: दीपावली पर्व में उपद्रव करने वाले 14 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, सभी को भेजा गया जेल

रायपुर/तिल्दा नेवरा, 21 अक्टूबर 2025।

दीपावली और मातर पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय रही। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की विशेष पेट्रोलिंग टीमों ने क्षेत्र में भ्रमण करते हुए ग्राम सिरवे, कुंदरू, जलसो और सरारीडीह में उपद्रव मचाने वाले 14 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है।

इन सभी को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट बनते ही सभी आरोपियों को जेल दाखिल किया गया।

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने दीपावली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्र में लगातार गश्त और निगरानी जारी रखी। पुलिस ने आम नागरिकों से नशामुक्त रहकर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने की अपील भी की है।

 

गिरफ्तार उपद्रवी तत्वों के नाम इस प्रकार हैं:

1. पप्पू गोस्वामी पिता बेन गिरी गोस्वामी, उम्र 32 वर्ष, वार्ड क्र. 01 सासाहोली

2. राजकुमार निषाद पिता विष्णु निषाद, उम्र 30 वर्ष, सिरवे

3. सोमू धीवर पिता अजय धीवर, उम्र 20 वर्ष, सिरवे

4. रंजीत धीवर पिता कोमल धीवर, उम्र 21 वर्ष, सिरवे

5. बलदेव धीवर पिता प्रीतम धीवर, उम्र 19 वर्ष, सिरवे

6. सत्यम कुमार जांगड़े पिता भगतराम जांगड़े, उम्र 32 वर्ष, सरारीडीह

7. आकाश जांगड़े पिता संतोष जांगड़े, उम्र 20 वर्ष, सरारीडीह

8. राजेन्द्र प्रसाद पिता भगतराम, उम्र 27 वर्ष, सरारीडीह

9. मुकेश कुमार जांगड़े पिता लतेलूराम जांगड़े, उम्र 25 वर्ष, सरारीडीह

10. यश कुमार सायतोडे पिता नरोत्तम कुमार सायतोडे, उम्र 19 वर्ष, मधईपुर (थाना खरोरा)

11. राहुल यदु पिता संतोष यदु, उम्र 29 वर्ष, कुंदरू

12. आशु उईके पिता मुन्ना उईके, उम्र 28 वर्ष, जलसो

13. विक्की पोर्ते पिता रामकुमार पोर्ते, उम्र 24 वर्ष, टेकारी (थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर)

14. लोकेश साहू पिता विश्राम प्रसाद साहू, उम्र 29 वर्ष, नेवरा

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने बताया कि ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!