CG AD
खेलछत्तीसगढ़रायपुर

बाल दिवस पर नेवरा स्कूल में रंगारंग बाल मेला संपन्न

तिल्दा-नेवरा।

स्थानीय ब.ना.ब.शा.उ.मा.वि. नेवरा में बाल दिवस के उपलक्ष्य में हर्षोल्लास के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद रानी सौरभ जैन, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, ब्रह्माकुमारी नेवरा की रिकी बहन, पालक सदस्य कृष्णमुरारी वर्मा, समिति सदस्य डॉ. लक्ष्मण साहू, अनिता सक्सेना और सौरभ जैन द्वारा किया गया।

 

मेले में फरा, ठेठरी, खुरमी, चिला, बड़ा, गुपचुप, ममोस, पकौड़ा, भेल सहित अनेक पारंपरिक व लोकप्रिय व्यंजनों के स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के बीच कप जमाने, गेंद पार कर लक्ष्य तक पहुंचने तथा रिंग रिले जैसे मनोरंजक खेल आयोजित हुए।

 

कला-संस्कृति कार्यक्रमों में कक्षा 11वीं की दिशा वर्मा व साथियों ने “वंदे मातरम्” पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं कक्षा 10वीं की शिवानी ने परी बनकर शानदार नृत्य किया। उत्कृष्ट प्रस्तुति पर शिवानी को समिति सदस्य सौरभ जैन ने 201 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया। विद्यार्थियों ने पोस्टर व रंगोली के माध्यम से अपनी सृजनशीलता भी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम में रिकी बहन ने मेडिटेशन के माध्यम से ऊर्जा वृद्धि और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया। अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा ने बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने की प्रेरणा दी। पालक सदस्य कृष्णमुरारी वर्मा ने विद्यार्थियों को नियमित उपस्थिति, मोबाइल का सीमित उपयोग और अध्ययन पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

पार्षद रानी सौरभ जैन ने बच्चों को प्रतिदिन एक अच्छा कार्य करने और लक्ष्य साधने की प्रेरणा दी। डॉ. लक्ष्मण साहू ने बच्चों में बढ़ती मधुमेह की समस्या पर जागरूकता दी और समय पर जांच कराने की अपील की। सौरभ जैन ने विद्यार्थियों से विज्ञान, दर्शन जैसे क्षेत्रों में देश सेवा का संकल्प लेने की बात कही।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिष्ठान्न और पेन वितरित किए गए। अतिथियों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की। संचालन 11वीं की दिव्या वर्मा, शिवानी सुमन नेताम, सुरेश कुमार सेन तथा तुकेन्द्र प्रसाद वर्मा ने किया। खेल आयोजन खुशबू कश्यप, सुमन नेताम, कुसुम नाग और खिलेश्वरी यदु द्वारा सम्पन्न हुआ।

 

अंत में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों, पालकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। बाल कैबिनेट द्वारा आयोजित यह मेला बेहद सफल रहा।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!