CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा से बड़ी खबर — नगर विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई सौगात

  • तिल्दा नेवरा / रिपोर्टर ललित अग्रवाल 

नगर पालिका परिसर में आज प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा, सभापति आवास एवं पर्यावरण विनोद नेताम, सभापति ईश्वर यदु, सभापति राजकुमार गेंदें, पार्षद सतीष निषाद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सब-इंजीनियर सहित सभी हितग्राही उपस्थित रहे।

 

इसी क्रम में क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग को भी एक महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की गई। बलौदा बाजार विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय टंकराम वर्मा जी की निधि से स्वास्थ्य विभाग को दो नग फ़्रीजर प्रदान किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा एवं सांसद प्रतिनिधि श्री अनिल अग्रवाल की उपस्थिति में इनका विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।

इस मौके पर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की सभापति श्रीमती पारुल गौरव अग्रवाल, डॉ. उमा पैकरा, सभापति ईश्वर यदु, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, डॉ. खुमान वर्मा, वार्ड पार्षद श्रीमती किरण बाला छाबड़िया, डॉ. लक्ष्मण साहू, गौरव अग्रवाल एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

दोनों कार्यक्रमों के साथ ही क्षेत्र में आवास सुविधा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!