CG AD
छत्तीसगढ़रायगढ़हादसा

रायगढ़: बोर्ड परीक्षा से पहले मातम, तीसरी मंजिल से गिरकर 12वीं की छात्रा की मौत

सुबह छत पर टहलते समय हुआ हादसा, इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर में होगा अंतिम संस्कार

रायगढ़।
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के आवासीय परिसर में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा तीसरी मंजिल से गिर गई, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार छात्रा छत पर टहल रही थी, इसी दौरान वह अचानक संतुलन खो बैठी और नीचे गिर गई। हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आज छात्रा का 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर था। परीक्षा के दिन हुए इस हादसे से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार छात्रा का अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया जाएगा।
इस घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर और शहर में गहरा दुख व्याप्त है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!