
तिल्दा नेवरा।
छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्वों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सासाहोली पानी टंकी के पास कुछ युवकों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा नेवरा थाना की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।
समझाइश देने के बावजूद आरोपी उग्र हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में प्रस्तुत किया।
अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
दीपक कुर्रे (20 वर्ष), निवासी तिल्दा
रूपेश जांगड़े (23 वर्ष), निवासी तिल्दा
शिवा साहू (20 वर्ष), निवासी तिल्दा
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है तथा उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।




