CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

बलौदा में नवविवाहिता की हत्या का खुलासा, गला दबाकर मारने के बाद करंट हादसा दिखाने की साजिश, पति गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा (बलौदा)।

बलौदा थाना क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पर्दाफाश किया है। इस मामले में मृतिका के पति महेन्द्र कुमार मिरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपनी पत्नी ललिता मिरी की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में इस घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को बाथरूम में ले जाकर इमर्शन रॉड के जरिए करंट लगने जैसा दृश्य तैयार किया। इसके बाद उसने पुलिस को भ्रामक जानकारी देते हुए इसे करंट से मौत बताया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में पुलिस ने गहन जांच शुरू की। मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया गया और परिजनों सहित आरोपी से पूछताछ की गई।

जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी का किसी अन्य महिला से संबंध होने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। इसी विवाद के चलते 28-29 अप्रैल की दरमियानी रात आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ धारा 103(1) व 238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस पूरे मामले के खुलासे में थाना बलौदा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिनकी तत्परता से हत्या जैसे गंभीर अपराध का शीघ्र पर्दाफाश हो सका।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!