छत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने जीएम को सौंपा ज्ञापन

तिल्दा नेवरा।

तिल्दा नेवरा रेलवे स्टेशन में लंबे समय से व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा रेलवे जीएम तरुण प्रकाश को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अजितेश शर्मा के नेतृत्व में सौंपा गया, जिसमें स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं और यात्रियों को हो रही परेशानियों की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं का विस्तार, साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार, ट्रेनों के ठहराव, पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की।

इस दौरान मोती हिंदूजा, कृष्णा मूर्ति, ओम ठाकुर, सुनील सोनी, गोवर्धन यदु, मुरली मनोहर वर्मा, कैलाश गांधी, अनूप रवानी, छोटू नवरंगे, अजय मारखंडे, जितेंद्र सेन, हरि कोठारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!