
तिल्दा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय देश के लिए स्वर्णिम काल के रूप में देखा जा रहा है, जहां हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।
रानी सौरभ जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने देश में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। वहीं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़े हैं। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों से देश की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और डिजिटल तकनीक ने शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं सरल बनाया है।
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्पण, दूरदर्शी सोच और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णय प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक रूप से मजबूत राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है तथा विश्व पटल पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है।
रानी सौरभ जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में देश आने वाले समय में और अधिक विकास करेगा। उन्होंने कहा कि तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की जनता भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रही है तथा भाजपा कार्यकर्ता सेवा और समर्पण के भाव से जनहित में लगातार कार्य कर रहे हैं।




