छत्तीसगढ़रायपुर

विश्व पर्यावरण दिवस पर मढ़ी में पर्यावरण बचाने का संकल्प लेकर किया गया विशेष वृक्षारोपण

तिल्दा नेवरा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड, ग्राम मढ़ी, जिला रायपुर द्वारा विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कम्पनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कम्पनी परिसर में फलदार, छायादार एवं फूलदार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ कम्पनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक शुभागेश मिश्रा ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने कहा कि पेड़ केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का साधन नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव भी हैं। उन्होंने सभी लोगों से प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं और वृक्षारोपण सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान न केवल प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है, बल्कि मां के प्रति सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव को भी दर्शाता है।

इस अवसर पर चांडक जी, शरद राज मिश्रा, एस. के. महोबिया, अमित सिंह सहित अन्य स्थानीय नागरिक, गौरी गणेश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!