छत्तीसगढ़धर्मरायपुर

तिल्दा की पावन धरा पर श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर में 108 सुंदरकाण्ड पाठ एवं गुरु पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन

तिल्दा-नेवरा (रायपुर)। तिल्दा-नेवरा के तुलसी स्थित श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम में कल 23 जुलाई 2026 को धार्मिक आस्था और भक्ति का अनुपम संगम देखने को मिलेगा। यहां 108 सुंदरकाण्ड पाठ एवं गुरु पूजन महोत्सव का भव्य आयोजन परम पूज्य जगद्गुरु रामानुजाचार्य श्री स्वामी घनश्यामाचार्य जी महाराज (अलोपीबाग, प्रयागराज) के पावन सान्निध्य में संपन्न होने जा रहा है।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक आयोजन श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक उत्थान, लोककल्याण एवं विश्व शांति की कामना के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, रामभक्त एवं धर्मप्रेमी शामिल होकर सुंदरकाण्ड पाठ में सहभागिता करेंगे तथा गुरु पूजन के माध्यम से अपने गुरु के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान अर्पित करेंगे।

108 सुंदरकाण्ड पाठ के दौरान भगवान श्रीराम, हनुमान जी एवं श्री वेंकटेश बालाजी के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा। वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और विशेष पूजन-अर्चन के साथ यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने एवं गुरुजनों का आशीर्वाद लेने की अपील की है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

आयोजन स्थल:

श्री वेंकटेश बालाजी मंदिर, गोकर्ण भक्तिधाम, तुलसी, तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!