क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा में आधी रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, बदमाशों के घर दबिश, संदिग्धों से पूछताछ

तिल्दा-नेवरा |

रायपुर ग्रामीण पुलिस के निर्देश पर तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने रविवार देर रात क्षेत्र में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा। यह विशेष अभियान 20 जुलाई की रात 12 बजे से 21 जुलाई की सुबह 4 बजे तक संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अपराधों पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाना रहा।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान तिल्दा-नेवरा, तुलसी, सासाहोली, देवार पारा, मोहभट्ठा पारा, अटल आवास, रेलवे स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, सराफा मार्केट, सिंधी कैंप, बुधवारी बाजार, मिशन कॉलोनी सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग की गई। पुलिस ने बैंक, एटीएम, सराफा बाजार, लॉज, ढाबों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की भी गहन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

अभियान के दौरान निगरानीशुदा और गुंडा बदमाशों के घरों पर दबिश देकर उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई। पुलिस ने उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी। साथ ही फरार वारंटियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया गया।

देर रात बिना किसी उचित कारण के सार्वजनिक स्थानों पर घूमते मिले लोगों को थाना लाकर पूछताछ के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने उन्हें भविष्य में अनावश्यक रूप से देर रात तक सार्वजनिक स्थानों पर नहीं घूमने की हिदायत दी।

अभियान के दौरान पुलिस ने नागरिकों को अवैध अथवा संदिग्ध प्रवासियों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने के लिए शासन के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-1905 एवं ‘समाधान’ ऐप के उपयोग की जानकारी दी। साथ ही किरायेदारों के सत्यापन की प्रक्रिया के प्रति भी लोगों को जागरूक किया गया।

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें, ताकि अपराधों की रोकथाम में जनसहयोग सुनिश्चित हो सके।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!