छत्तीसगढ़तिल्दा नेवराराजनीतिरायपुर

तिल्दा नेवरा में मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परसराम भरतद्वाज की जयंती मनाई गई।

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के आदेशानुसार तिल्दा शहर कांग्रेस कमेटी एवं तिल्दा-नेवरा मंडल कांग्रेस के नेतृत्व में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं सारंगढ़ लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्वर्गीय परसराम भरतद्वाज की जयंती मनाई गई।

कार्यक्रम में तिल्दा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजितेश शर्मा, तिल्दा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु एवं नेवरा मंडल अध्यक्ष विजय हरिरामानी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय परसराम भरतद्वाज को याद किया और उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा की।

इस अवसर पर के. कृष्णामूर्ति, अनुप रावनी, राजेश कोटवानी (पार्षद), पार्षद प्रतिनिधि नानक राम छाबड़िया, योगेंद्र पटेल, पवन बघेल, अमजद खान, कैलाश गांधी, द्वारिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय परसराम भरतद्वाज के जीवन और सार्वजनिक क्षेत्र में उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!