T20 World Cup: बेइज्जती, बैन और बायकॉट की कगार पर पाकिस्तान—भारत से मैच न खेलने की जिद पर ICC सख्त एक्शन को तैयार
क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है;
भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार की पाकिस्तान की धमकी अब उसी पर भारी पड़ती नजर आ रही है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) इस मामले में कड़ा रुख अपनाने की तैयारी में है;
सूत्रों के मुताबिक अगर पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने नहीं उतरता है तो उसे न सिर्फ वॉकओवर देकर दो अहम अंक और नेट रन रेट गंवाना पड़ेगा, बल्कि उस पर आर्थिक और क्रिकेटिंग स्तर पर बड़े प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं,
जिनमें आईसीसी राजस्व में भारी कटौती, पाकिस्तान सुपर लीग में विदेशी खिलाड़ियों पर रोक, एशिया कप से बाहर किया जाना और द्विपक्षीय सीरीज पर प्रतिबंध जैसे सख्त कदम शामिल हैं;
पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए मैच न खेलने का ऐलान किया है, जबकि पीसीबी की ओर से अब तक आईसीसी को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है, इसी बीच कप्तान सलमान अली आगा ने कहा है कि टीम सरकार के फैसले का पालन करेगी, वहीं पीसीबी अध्यक्ष और गृह मंत्री मोहसिन नक़वी इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं;
भारत-पाकिस्तान मैच न होने की स्थिति में ब्रॉडकास्टर्स को होने वाले भारी नुकसान के चलते आईसीसी पर भी दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में यह टकराव पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए बड़ा संकट बनता दिख रहा है।




