प्यार में धोखा: शादी से इंकार पर युवती ने दी जान, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, इनकार के बाद युवती ने उठाया आत्मघाती कदम

बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) :
जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी से इंकार करने पर आहत युवती ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला पुलिस चौकी क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली युवती का अजय टंडन नामक युवक से प्रेम संबंध था। आरोप है कि युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से साफ इंकार कर दिया।
बताया जा रहा है कि 25 जनवरी 2026 को युवती ने आरोपी को अपने घर बुलाकर शादी के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने मना कर दिया। इस बात से आहत होकर युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने युवती को तत्काल इलाज के लिए और फिर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई।
मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी गिरौदपुरी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी अजय टंडन (31 वर्ष), निवासी ग्राम बलौदा (हसुवा), थाना गिधौरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।





