CG AD
banner
AD
क्राइमछत्तीसगढ़बेमेतरा

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त, सख्त अभियान लगातार जारी

बेमेतरा, 04 अप्रैल 2026 – कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में राजस्व एवं खनिज विभाग के संयुक्त दल ने आज तहसील थान खमरिया अंतर्गत ग्राम कुरदा एवं जेवरा में शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में की गई, जिससे कार्रवाई की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। निरीक्षण के दौरान अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त 1 जेसीबी मशीन, 2 हाईवा वाहन तथा ईंट से भरा 1 स्वराज मासदा वाहन जब्त किया गया। जब्त सभी वाहनों को सुरक्षार्थ थाना थान खमरिया में खड़ा कराया गया है।

इसके अलावा अवैध परिवहन के एक अन्य प्रकरण में रेत से भरा 1 हाईवा वाहन भी जब्त कर थाना बेरला में सुरक्षित रखा गया है, जिस पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!