CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में 52 किलो गांजा के साथ 3 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, “ऑपरेशन आघात” में रायगढ़ पुलिस की तीसरी बड़ी कार्रवाई

रायगढ़ |

जिले में अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 22 अप्रैल को खरसिया क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 52 किलोग्राम गांजा के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से तीन युवक ट्रेन के जरिए गांजा लेकर आए हैं और खरसिया इलाके में ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एसएसपी ने सड़क और रेल मार्ग से तस्करी की आशंका को देखते हुए सभी थाना प्रभारियों और साइबर टीम को अलर्ट किया।

इसी दौरान खरसिया रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को बड़े-बड़े बैग के साथ पकड़ा। तलाशी लेने पर बैग से 52 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद तीनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी सप्ताह तमनार से 60 किलो और चक्रधरनगर से 36 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है। लगातार तीसरी बड़ी कार्रवाई से रायगढ़ पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!